जौनपुर में मिनी बैंक संचालक को गोली मारकर 50 हजार की लूट

जौनपुर में मिनी बैंक संचालक को गोली मारकर 50 हजार की लूट









थाना क्षेत्र के बसहरा गांव के निकट शनिवार को बक्रांगी संचालक (मिनी बैंक) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 50 हजार रुपये लूट लिया। भागते समय एक बदमाश को ट्रैक्टर चालक ने पकड़ लिया जबकि दो बदमाश बाइक गिरने के कारण पैदल भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस गोली से घायल विनोद को अस्पताल ले गयी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक द्वारा पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक के बाद एक जिले में अपराध घटित हो रहे हैं। पुलिस रोकने में नाकाम हो रही है।


जानकारी के अनुसार खुइरी गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद यादव गांव के बाहर जमालापुर बंधवा मार्ग पर बसहरा गांव के पुल के पास फिनो पेमेंट बैंक व जनरल स्टोर चलाते हैं। शाम साढ़े 6 बजे बिना नम्बर की पल्सर पर तीन बदमाश पहुंच गए। पहले तो तीनों नीचे उतरे और अंदर जाकर विनोद को असलहा सटा कर काउंटर में रखा 50 हजार रुपये निकाल लिया। जब विनोद ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पैर में गोली मार दी। एक के बाद एक चार गोली चलने की आवाज सुनकर ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे गांव के जीतू यादव उस तरफ बढ़ गए। ट्रैक्टर अपनी ओर आता देख बदमाश घबरा कर गाड़ी समेत गिर पड़े। जीतू ने बहादुरी का परिचय देते हुए मौके से एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश पैदल ही पैसा लेकर भाग निकले।


गांव के लोग एकत्र हो गए। गोली लगने से खून से लथपथ विनोद को अस्पताल भेजा। एसपी ग्रामीण संजय राय और सीओ मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला। बदमाशों की नाकेबंदी की गयी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चला। विनोद को जौनपुर में लाकर भर्ती कराया गया।


फोटो परिचय:


जेएनपी 25 बरसठी में बदमाश द्वारा वक्रांगी संचालक के लूट जाने के बाद जांच करती पुलिस


जेएनपी 26 बदमाशों की ओरसे चलायी गयी गोली का खोखा